फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सोने की कीमतों में गिरावट से बढ़ी शादी-विवाह की खरीदारी

Thu, 30 Oct 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पडरौना शहर में दुकान पर कपड़े की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
पडरौना। आने वाले लगन सीजन को देखते हुए बाजारों में खरीदारी की रौनक लौट आई है। सोने की कीमतों में हालिया गिरावट ने लोगों को इस समय बड़ी राहत दे रहा है।
विज्ञापन

बीते एक सप्ताह में सोने का भाव छह हजार रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होने से अब शादी-विवाह की तैयारियों में जुटे परिवारों ने खरीदारी तेज कर दी है। कपड़ों की दुकान पर खरीदारों की भीड़ जुट रही है। इसमें साड़ी की अधिक बिक्री हो रही है। शहर के प्रमुख बाजारों व कपड़ा शोरूमों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। कपड़े से लेकर गिफ्ट आइटम और हर जरूरत की खरीदारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

लगन के सीजन से पहले सोने के भाव में गिरावट ने ग्राहकों को आकर्षित किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें