फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालय परिसर में पकड़ा गया फर्जी अधिवक्ता, पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायालय परिसर में पकड़ा गया फर्जी अधिवक्ता, पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

- जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर की घटना
पडरौना। अधिवक्ता बनकर जिला एवं सत्र न्यायालय में घूम रहे एक व्यक्ति को वकीलों ने मंगलवार को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। अधिवक्ता संगठन की तरफ से उसके खिलाफ पडरौना कोतवाली में तहरीर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
अधिवक्ताओं ने बताया कि दिन के लगभग साढ़े ग्यारह बजे एक व्यक्ति गले में अधिवक्ता वाला बैंड लगाकर घूम रहा था। बारिश और नागपंचमी का दिन होने के कारण वादकारी बहुत कम संख्या में आए थे। तभी अधिवक्ताओं की नजर उस पर पड़ गई। अधिवक्ताओं ने उसे पकड़ लिया और जमकर पीटा। उसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और उस फर्जी अधिवक्ता को पकड़कर थाने ले गई। जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार मिश्र की तहरीर पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया। अधिवक्ताओं का कहना था कि वह व्यक्ति पहले भी न्यायालय परिसर में पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पडरौना के कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने बताया कि फर्जी अधिवक्ता बनकर न्यायालय में घूम रहे एक व्यक्ति को अधिवक्ताओं ने पकड़कर पुलिस को सौंपा है। जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार मिश्र की तहरीर पर उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें