फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दुदही रेलवे स्टेशन पर होगा मेला स्पेशल ट्रेन का ठहराव

Fri, 24 Jul 2026 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। श्रावण में बढ़नी से चलकर देवघर जाने वाली मेला स्पेशल ट्रेन 05027 व 05028 का ठहराव दुदही रेलवे स्टेशन पर होगा। इस पर क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता जताई है। कुछ दिन पहले स्थानीय लोगों ने देवरिया सांसद शंशाक मणि त्रिपाठी से मिलकर श्रावण मास में संचालित होने वाले मेला स्पेशल ट्रेन के ठहराव की मांग किया था। लोगों को मांग को गंभीरता से लेते हुए सांसद ने दुदही रेलवे स्टेशन पर मेला स्पेशल ट्रेन की ठहराव कराने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वाष्णेय को पत्र भेजा था। लोगों की मांग पर मेला स्पेशल ट्रेन के ठहराव की रेलवे ने मंजूरी दे दी है। इसकी जानकारी होने पर इमरान आलम, रामकुमार जायसवाल, हरिकेश गुप्ता, भरत गुप्त, सुशील गोयल, राजन ब्याहूत, उपेंद्र गुप्ता, राजन जायसवाल, कुलदीप मद्धेशिया आदि ने प्रसन्नता जताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें