फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति को मजबूत बनाती है जीवन में मिली विफलता : प्रो. सदानंद शाही

विज्ञापन
उदित नारायण पीजी कॉलेज के सभागार में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल वि - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
व्यक्ति को मजबूत बनाती है जीवन में मिली विफलता : प्रो. सदानंद शाही
विज्ञापन

उदित नारायण पीजी कॉलेज परिसर में हिंदी दिवस पर गोष्ठी व सम्मान समारोह आयोजित
कहा-घर में सम्मान मिलना, गौरव की बात है
पडरौना। नगर के उदित नारयण पीजी कॉलेज परिसर में मंगलवार को विश्व हिंदी दिवस पर हिंदी विभाग की तरफ से गोष्ठी और सम्मान समारोह हुआ। इसमें लोक साहित्य और भारतीय जीवन मूल्य विषय पर चर्चा कर श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल विश्वविद्यालय, जुनवानी भिलाई के कुलपति प्रोफेसर सदानंद शाही को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि लोगों को संबोधित करते हुए प्रोफेसर सदानंद ने कहा कि विद्यार्थी अथवा अन्य किसी भी व्यक्ति को जीवन में विफलता मिलने पर घबराना नहीं चाहिए। जीवन में मिली असफलता व्यक्ति को मजबूत बनाती है। इसलिए व्यक्ति को बुद्ध से सीख लेकर निरंतर आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन

कुशीनगर के सिंगहा के मूल निवासी प्रोफेसर सदानंद ने कहा कि वर्ष 1989 में उदित नारायण पीजी कॉलेज में बीए का छात्र रहा। उस समय पढ़कर आगे बढ़ने की कल्पना थी, लेकिन साहित्य को जानने की बीज ने कुलपति के पद तक का सफर तय कराया। उन्होंने कहा कि घर में सम्मान मिलना प्रत्येक व्यक्ति के लिए गौरव की बात है। गोष्ठी को डॉ. प्रेमचंद्र सिंह, डॉ. सीबी सिंह, डॉ. बीबी सिंह, सुरेंद्र कुमार सिंह आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर ममता मणि त्रिपाठी ने की। शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन और दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. विजय प्रताप निषाद, डॉ. मनोज यादव, डॉ. विशंभर नाथ प्रजापति, डॉ. अभिषेक सरोज, डॉ. अशुतोष सिंह, ओमनारायण, डॉ. पीयूष मित्तल, अजीत जायसवाल, डॉ. विवेक कुमार, डॉ. अमित वर्मा, डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. नरेंद्र मणि त्रिपाठी, समशेर मल्ल, प्रदीप श्रीवास्तव, मृगेंद्र राघव राव, रवि चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें