तमकुहीराज। तहसील में नवगठित ग्राम न्यायालय में मामलों की सुनवाई सोमवार से शुरू हो जाएगी। इसके लिए जिला जज व अपर जिला जज एससी/एसटी ने निरीक्षण कर उपलब्ध इंतजामों को परखा। ग्राम न्यायालय का संचालन शुरू होने से क्षेत्र के वादकारियों को कसया और जिला मुख्यालय स्थित न्यायालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, इससे उन्हें काफी सहूलियत होगी।
ग्राम न्यायालय का निरीक्षण करते हुए जिला जज सुशील कुमार शशि व अपर जिला जज एसटी/एससी सुनील कुमार यादव ने एसडीएम विकास चंद और तहसीलदार चंदन शर्मा के साथ कई जानकारी लेते अधूरी तैयारियों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। जिला जज ने बार संघ के अधिवक्ताओं से मिलकर ग्राम न्यायालय को सुचारू रूप से शुरू कराने में उनके सहयोग की अपेक्षा की।