फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात हुए दुर्गा प्रतिमाओं के नेत्र दर्शन

Fri, 07 Oct 2016 11:15 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
पूजा - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
पडरौना। शारदीय नवरात्र के अवसर पर जगह-जगह बने पंडालों में दुर्गा पूजा स्थापित करने के लिए दुर्गा पूजा समितियों के सदस्य तैयारी को अंतिम रूप देने में दिन भर जुटे रहे। पूरे विधि-विधान से पूजा-पाठ के बाद रात में करीब सवा ग्यारह बजे मां दुर्गा के नेत्र दर्शन हुए। उसके बाद सभी पंडाल आरती और मां दुर्गा के जयघोष से गूंज उठे।
विज्ञापन

शुक्रवार को सप्तमी की रात्रि 11:18 बजे से 1:23 बजे तक दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना और नेत्र दर्शन का मुहूर्त था। इसलिए दुर्गा पूजा समितियों के सदस्य जोर-शोर से पूजा की तैयारी में जुटे थे। पुरोहितों की देखरेख में मत्रोच्चारण के बीच मूर्तियां पंडालों में स्थापित की गईं। उसके बाद मां दुर्गा, गणेशजी, मां सरस्वती, माता लक्ष्मी और कार्तिकेयजी सहित सभी देवी, देवताओं की आरती उतारी गई तथा जयकारे लगाए गए। इसी के साथ पडरौना नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित दुर्गा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना शुरू हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें