अमर उजाला फाउंडेशन के तहत लगे नेत्र परीक्षण शिविर में 40 लोगों का हुआ इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। अमर उजाला फाउंडेशन के तहत बुधवार को सुकरौली स्थित वैष्णवी आई क्लीनिक परिसर में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 40 लोगों की आंखों का परीक्षण कर उन्हें जरूरी दवाइयां दी गईं। डॉक्टर ने कहा कि आंखों को तेज धूप और धूल से बचाएं, नहीं तो परेशानी बढ़ सकती है।
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्चना तिवारी ने कहा कि आंखों को स्वस्थ रखने के लिए लोगों को प्रदूषणयुक्त वातावरण से दूर रहने की आदत डालनी पड़ेगी। आंखों की सुरक्षा के लिए चश्मा लगाएं और मुंह धोते समय पानी से छींटा मारें, ताकि आंख में पड़ी धूल बाहर निकल जाए। उन्होंने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन एवं अपराजिता अभियान समाज को नई दिशा देने वाला है। इस तरह का प्रयास सराहनीय है।
इस शिविर में लोगों के वजन और रक्तचाप की भी जांच हुई। इसमें 50 लोग उच्च रक्तचाप से पीड़ित मिले। उन्हें तनावमुक्त रहने की सलाह दी गई। उच्च रक्तचाप लोगों को भोजन में कम नमक, तेल व मिर्च का सेवन करने की सलाह दी गई।
इस दौरान महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर सत्यकाम पांडेय, मुकेश शाही, संतोष शर्मा, चंद्रप्रताप तिवारी आदि मौजूद रहे।
ये हुए नेत्र परीक्षण शिविर में शामिल
निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में वैष्णवी क्लिनिक की डॉ. अर्चना तिवारी के अलावा अन्य चिकित्सकीय कर्मियों का योगदान रहा। उनमें संचिता, अंकिता दुबे, सूर्य प्रताप सिंह, अमित चौरसिया, सचिन चौहान शामिल रहे।
इनका हुआ नेत्र परीक्षण
पिड़रा के ललई, पड़री के शंभू, बंचरा के राममिलन और इमरती देवी, तितला के सुरेश, अजीत, रामकेश, बढ़या की सुनीता देवी, किसमती देवी समेत कुल 40 लोगों ने नेत्र परीक्षण कराया।