पडरौना। कप्तानगंज क्षेत्र के बोदरवार की निवासी आयुषि ने एचएसएलसी परीक्षा नागालैंड में नौवां स्थान प्राप्त किया है। बुधवार को घर आने पर लोगों ने उसका स्वागत किया है।
बोदरवार निवासी जोगिंदर सिंह नागालैंड के राजकीय हिन्दी संस्थान दीमापुर में प्रशिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी बेटी आयुषि सिंह एसटी पॉल्स हायर सेकेंड्री स्कूल दीमापुर में 2022-23 में दसवीं की छात्र रही। नागालैंड सरकार की ओर से आयोजित एचएसएलसी परीक्षा में वह 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त पूरे प्रदेश में 9वां स्थान प्राप्त किया है। सीमा कोटा में इंजीनियरिंग की तैयारी कर आईआईटी करना चाहती है। उसकी इस सफलता पर ग्राम प्रधान राजकमल मद्धेशिया, राकेश, मंतार अली, दुर्गेश कन्नौजिया, कालिंदी देवी आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।