फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 68 करोड़ की सौगात के लिए सीएम का आभार जताया

विज्ञापन
कप्तानगंज में ओवरब्रिज और अंडरपास का निर्माण शुरू होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गुलाब क - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
68 करोड़ की सौगात के लिए सीएम का आभार जताया
विज्ञापन

पडरौना। सांसद ने रविवार की शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज में जाम से निजात दिलाने के लिए फ्लाईओवर और अंडरपास स्वीकृत कराने तथा इसके लिए धन आवंटन कराने के लिए सांसद ने सीएम का आभार जताया। सांसद के प्रयास से कप्तानगंज में इन दोनों कार्यों के लिए 62 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं।
सांसद विजय कुमार दुबे ने मुख्यमंत्री को वर्ष 2022 में कुशीनगर जनपद में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। साथ ही कहा कि कप्तानगंज कस्बे में जंक्शन होने के कारण कप्तानगंज-थावें और कप्तानगंज-नरकटियागंज रेलमार्ग पर ट्रेनों का आवागमन अधिक रहता है। इससे बार-बार जाम लगता है। उन्होंने जाम से निजात दिलाने के लिए कस्बे में ओवरब्रिज और अंडरपास बनाने के लिए पत्र सौंपकर मांग की थी। इसी क्रम में एनएच-730 पर 32 करोड़ रुपये की लागत के फ्लाईओवर की आधारशिला एक साल पहले ही रख दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब कस्बे में 26 करोड़ रुपये की लागत से अंडरपास बनवाने की स्वीकृति भी मिल गई है। इस तरह कप्तानगंज कस्बे के लोगों को जाम से राहत दिलाने के लिए रेलवे की तरफ से 62 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने सीएम को मार्गदर्शन और कुशीनगर जनपद में विकास कार्य कराने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। सांसद ने बताया कि इन दोनों परियोजनाओं पर कार्य शुरू करा दिया गया है। सांसद ने बताया कि बड़े वाहनों के लिए ओवरब्रिज तथा छोटे वाहनचालकों, ठेला वालों व अन्य लोगों के लिए अंडरपास एक ही जगह बनवाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें