टेकुआटार। क्षेत्र के अहिरौली बाजार गांव में मंगलवार को एडीओ पंचायत ने जांच किया। उनके जांच के दौरान गांव के विद्यालय गेट के पास गंदगी मिली। इस पर उन्होंने गांव के सफाई कर्मी को बुलाकर फटकार लगाए।मंगलवार की दोपहर हाटा एडीओ पंचायत चंद्रिका प्रसाद ने अहिरौला बाजार गांव में संचालित संविलियन विद्यालय की जांच करने पहुंचे थे। उन्होंने विद्यालय में साफ-सफाई, एमडीएम और बच्चों की उपस्थिति आदि की जानकारी ली। उनके निरीक्षण के दौरान विद्यालय के गेट पर जलभराव और गंदगी दिखी। इसको गंभीरता से लेते हुए गांव के सफाई कर्मी को बुलाकर फटकार लगाई।