फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सफाई नहीं मिलने पर जताई नाराजगी, कमियों को दूर करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली। विकास खंड मोतीचक के ग्राम झांगा बाजार स्थित पीएचसी पोखरभिंडा का शुक्रवार को संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. बीएम राव ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका, जननी सुरक्षा योजना रजिस्टर और स्वास्थ्य केंद्र की साफ-सफाई का जायजा लिया। साफ-सफाई नहीं होने पर नाराजगी जताई। साथ ही एक कर्मचारी अनुपस्थित मिला जिस पर नाराजगी जताते हुए नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य दोपहर करीब एक बजे सीएचसी मथौली पहुंचे। यहां पर उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर, ऑपरेशन थिएटर, दंत चिकित्सा विभाग के विभिन्न अभिलेखों और दवा वितरण केंद्र का निरीक्षण किया। साथ ही दवाओं के स्टॉक और वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। इस दौरान एक चिकित्सक अनुपस्थित पाया गया। निरीक्षण के समय अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार मद्धेशिया, डॉ. सुधीर कुमार तिवारी, डॉ. सरफराज अहमद, डॉ. मधु सिंह, डॉ. दयाल, फार्मासिस्ट सत्येंद्र कुमार मिश्रा, गिरजेश सिंह, संतोष सिंह, उदय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें