फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू

Sun, 07 May 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
निरस्त गोमतीनगर-छपरा एक्सप्रेस का संचालन शुरू
विज्ञापन


कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर फिर शुरू हुआ गोमतीनगर-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना/तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर 21 दिन तक निरस्त रही गोमतीनगर-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन का शुक्रवार को संचालन शुरू हो गया। इसका संचालन शुरू होने से लखनऊ जाने वाले यात्रियों ने राहत की सांस ली।
गोरखपुर छावनी रेलवे स्टेशन पर लाइन संख्या-छह और सात पर चल रहे निर्माण कार्य के चलते पूर्वोत्तर रेलवे ने गोमतीनगर-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन 15 अप्रैल से पांच मई तक के लिए निरस्त कर दिया था। इससे क्षेत्र के लोगों को लखनऊ तक की यात्रा करने में परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन

अशोक कुमार वर्मा, मायाशंकर निर्गुणायत, राहुल सोनी, ध्रुव निषाद, प्रभात मिश्र, संजय राय आदि यात्रियों ने बताया कि कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर लंबी दूरी की संचालित होने वाली यह एक मात्र ट्रेन है। इससे क्षेत्र के लोग आसानी से लखनऊ तक यात्रा करते हैं। इसका संचालन बंद होने से यात्रियों को लखनऊ जाने के लिए रोडवेज बस अथवा अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ रहा था। इसका पुन: नियमित संचालन शुरू होने से यात्रा करने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

इस संबंध में वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि इस ट्रेन का संचालन शुक्रवार की रात से शुरू हो गया है। नियमित संचालन रविवार से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें