फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल के टरबाइन में धमाका, जीएम जख्मी

Thu, 17 Dec 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। आइपीएल ग्रुप की चीनी मिल के टरबाइन में तकनीकी खराबी के चलते ब्लॉस्ट हो गया। इस दौरान वहां मौजूद रहे चीनी मिल के जीएम बाल-बाल बच गए। हालांकि उनको मामूली चोट लगी है। मिल प्रबंधन गड़बड़ी को दूर कराने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

खड्डा चीनी मिल में 14 दिसंबर को पेराई सत्र का शुभारंभ किया गया था। इसके बाद किसान अपने गन्ने की सप्लाई शुरू कर दिए। मिल प्रशासन भी लगातार पेराई को गति देने में जुट गया था। बुधवार की रात में टरबाइन में तकनीकी खराबी आने पर प्रधान प्रबंधक लोकेश कुमार मौके पर पहुंच कर विभागीय लोगों के साथ खामियों को दूर कराने में जुटे थे। तभी टरबाइन के रोटर में विस्फोट हो गया और एल्यूमीनियम की ब्लेड तेजी के साथ बाहर आ गई तो भगदड़ मच गई। गनीमत रहा कि ब्लेड से कोई नुकसान नहीं हुआ।
मौके पर मौजूद जीएम भगदड़ में जख्मी हो गए। उनके अलावा कई कर्मचारियों को भी मामूली चोट लगी है। इस हादसे के बाद चीनी मिल में पेराई बंद कर दी गई है।
केन मैनेजर टीएस राणा का कहना है कि इंजीनियरिंग विभाग की टीम लगी हुई है, शीघ्र गड़बड़ी ठीक कर ली जाएगी। मिल के प्रधान प्रबंधक लोकेश कुमार ने बताया कि मामूली चोट लगी है। टरबाइन की मरम्मत हो रही है, शुक्रवार तक पेराई शुरू कराने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें