फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मानकविहीन निर्माण पर परियोजना प्रबंधक से मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 14 Sep 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सेवरही (बैजूपट्टी) में निर्माणाधीन गर्ल्स हाॅस्टल के निर्माण में नियमों की अनदेखी की गई है। मानकविहीन सामग्री का प्रयोग कर निर्माण कार्य कराए गए हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने कार्यदायी संस्था के परियोजना प्रबंधक से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्र ने बताया कि इस संबंध में शिकायत मिलने पर तमकुहीराज के एसडीएम और सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड कुशीनगर को संयुक्त रुप से जांच सौंपी गई थी। उनकी तरफ से मिली जांच आख्या में निर्माणाधीन गर्ल्स हाॅस्टल की कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) की तरफ से चयनित फर्म भीम कंस्ट्रक्शन की तरफ से निर्माण कार्य किया जा रहा है। हाॅस्टल के भूतल की छत स्तर तक का कार्य पूर्ण है। प्रथम तल पर चिनाई का कार्य चल रहा है। चिनाई में प्रयुक्त ईंट का कंप्रसिव स्ट्रेंथ लोक निर्माण विभाग की जनपदीय प्रयोगशाला के परीक्षण में मानक के अनुरूप नहीं पाया गया। सीढ़ी के स्लैब, छज्जा एवं बीम की ढलाई की फ्नीशिंग खराब मिली है। छत के स्लैब की मोटाई 10 सेंटीमीटर पाई गई, जबकि नियमानुसार 11 सेंटीमीटर होनी चाहिए। डीएम ने बताया कि संयुक्त निरीक्षण आख्या में अंकित तथ्य में निर्माण कार्य में मानकविहीन निर्माण सामग्रियों का प्रयोग होने की पुष्टि हुई है। इसे गंभीरता से लेते हुए कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल गोरखपुर के परियोजना प्रबंधक से तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। उनकी तरफ से मिले स्पष्टीकरण के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें