कसया। विकास खंड के कुड़वा में बी पैक्स (साधन सहकारी समिति) सदस्यता महाअभियान 2023 के तहत लोगों को वृहद सदस्यता अभियान से जोड़ा गया। ग्राम पंचायत कुड़वा दिलीपनगर टोला धन्नीपट्टी में बुधवार को अपर जिला सहकारी अधिकारी (कोऑपरेटिव) कसया पीएन त्रिपाठी ने किसानों से सदस्यता अभियान में भागीदारी की अपील की। इस दौरान अपर जिला सहकारी अधिकारी तमकुही राधेश्याम सिंह, शाखा प्रबंधक कोऑपरेटिव बैंक कसया उपेंद्र मिश्र, सचिव मुंडेरा और कुड़वा दिलीपनगर अजीत कुमार सिंह,स्वयंसेवक सतीश सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कामोद सिंह, किसान रामचंद्र शर्मा, शुभम, अतुल, मंकेश कुमार, रामचंद्र गुप्ता, आदि मौजूद रहे।