फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एएनएम और आशा से मांगा स्पष्टीकरण

Mon, 23 Sep 2024 07:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। क्षेत्र के हरपुर माफी टोला शोभा छपरा में बुखार से पीड़ित 25 बच्चों के मामले की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 10 सदस्यीय टीम गठित की है। समय पर उच्चाधिकारियों को जानकारी नहीं देने पर गांव की एएनएम व आशा कार्यकर्ताओं से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

शोभा छपरा सहित विभिन्न टोला पर बुखार से शंकर (65), एक वर्षीय आर्यंस, तीन वर्षीय आदित्ती, पांच वर्षीय सरीका, चार वर्षीय अर्पिता, 60 वर्षीय सुखारी, तीन वर्षीय अलका, 34 वर्षीय गुंजा, 12 वर्षीय आंचल, 18 वर्षीय रवि, आठ वर्षीय राहुल सहित 25 बच्चे व बुजुर्ग बुखार से पीड़ित हैं। उनका इलाज चल रहा है। लोगों ने आरोप लगाया था कि एएनएम या स्वास्थ्य टीम गांव में नहीं आती हैं। इसकी जानकारी होते ही स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान लिया है।
नेबुआ नौरंगिया सीएचसी प्रभारी डाॅ. रजनीश श्रीवास्तव ने डाॅ. अफताब आलम, राजकुमार, समसेर, अबरार, पुरुषोत्तम यादव, आकास, संबंधित सीएएचो, संबंधित एएनएम, संबंधित आशा संगिनी, संबंधित आशा आदि स्वास्थ्य कर्मचारी की टीम गठित की है। यह टीम सोमवार को गांव में जाकर एक-एक पीड़ित का उपचार करेगी। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि गांव के लोगों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए गांव में तैनात एएनएम व आशा से स्पष्टीकरण मांगा गया है। गांव में सोमवार को 10 सदस्यीय टीम भेज कर पीड़ितों के स्वास्थ्य की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें