फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एसडीएम ने दुर्गा पंडाल और रास्ते का विवाद सुलझाया

Mon, 23 Sep 2024 07:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया/मल्लूडीह। क्षेत्र की ग्रामसभा कुड़वा उर्फ दिलीप नगर के टोला धन्नी पट्टी में लंबे समय से चले आ रहे रास्ते व दुर्गा पंडाल के स्थान का विवाद रविवार को निस्तारित हो गया। एसडीएम ने मौके पर सीमांकन कराते हुए मामला सुलझा दिया।
विज्ञापन

दुर्गा सेवा समिति के आयोजक अंबुज कुमार सिंह ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कहा था कि ग्राम धन्नी पट्टी में परंपरागत दुर्गा पंडाल के स्थान पर रजनिश्वर सिंह और अन्य की ओर से चहारदीवारी बनाई जा रही है। इससे दुर्गा पूजा पंडाल के स्थान पर अतिक्रमण हो रहा है। इसको गंभीरता से लेते हुए एसडीएम परितोष मिश्रा मौके पर पहुंचे और विवादित स्थान का सीमांकन कराकर मामले का निस्तारण करा दिया। उन्होंने दोनों पक्षों को हिदायत दी गई कि संबंधित भूमि का उपयोग दुर्गा पूजा पंडाल के अतिरिक्त आने-जाने के लिए किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उक्त भूमि पर किसी भी पक्ष द्वारा कोई स्थाई निर्माण नहीं किया जाएगा। दोनों पक्षों ने इस निर्णय पर सहमति जताई।
विज्ञापन

इस दौरान तहसीलदार धर्मवीर सिंह, नायब तहसीलदार शैलेश सिंह, एसएचओ कसया गिरिजेश उपाध्याय, बृजेश मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें