फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अनुपस्थित एआरएम और क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 15 Dec 2023 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
जिला स्तरीय उद्योग व व्यापार बंधु और श्रम बंधु की बैठक करते डीएम उमेश मिश्रा
विज्ञापन
पडरौना। विकास भवन सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय उद्योग व व्यापार बंधु और श्रम बंधु की बैठक हुई। इसमें प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना और यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 की समीक्षा की गई। बैठक में बिना पूर्व सूचना के क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी और एआरएम रोडवेज अनुपस्थित रहे। डीएम ने नाराजगी जताई और स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करें। यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के तहत जो जीबीसी के लिए तैयार हो वो मानक के अनुरूप होने चाहिए। इन्वेस्टर्स समिट के निवेशकों की समस्या जैसे लो-वोल्टेज, विद्युत कनेक्शन, फैक्टरी तक संपर्क मार्ग और कृषि से गैर कृषि भूमि करने के संबंध में उपायुक्त उद्योग, संबंधित एसडीएम और संबंधित एक्सईएन विद्युत को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक में एआरएम रोडवेज और क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी अनुपस्थित रहे। डीएम ने उनके खिलाफ नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। बैठक में मेसर्स नाथानी और मेसर्स मनभावती प्लाइड उद्योग ने कार्यस्थल तक संपर्क मार्ग और विद्युत कनेक्शन की समस्या पर शुल्क जमा करने के बाद भी बिजली कनेक्शन नहीं मिलने और विशाल ट्रेडिंग ने लो वोल्टेज विद्युत आपूर्ति की शिकायती की। इस पर डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक में डीएम ने सीडीओ और उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिया कि इन्वेस्टरों की सभी समस्याओं जैसे विद्युत, संपर्क मार्ग आदि को अगली बैठक में रखें, ताकि उसका निराकरण कर इन्वेस्टरों को फैसिटिलेट कर सकें। केले के विभिन्न उत्पाद (आटा, माइक्रोनी, चिप्स) करने वाले किसानों को प्रोत्साहित करें। जिले में हल्दी, ड्रैगन फ्रूट, चंदन आदि की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करें। डीएम ने कहा कि जिले में एग्रो इंडस्ट्रीज में अपार संभावनाएं है। सभी इन्वेस्टर्स एग्रो बेस्ड इंडस्ट्रीज के लिए बीज बोने से लेकर मार्केटिंग तक का प्लान तैयार करें।
इस दौरान सीडीओ गुंजन द्विवेदी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन, उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सचिन चौरसिया, अजय कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें