फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गन्ना व चीनी मिलों को बचाने के लिए आंदोलन का निर्णय

Fri, 15 Dec 2023 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। नगर के साकेत बिहारी मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को पूरबिहा लोग पार्टी की बैठक हुई। इसमें गन्ना व चीनी मिलों को बचाने के लिए आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिंद्र किशोर तिवारी ने कहा कि पूर्वांचल की ज्वलन्त समस्याओं पर सरकार का ध्यान केंद्रित नहीं हो रही है। गेंदा सिंह गन्ना प्रजनन एवं अनुसंधान संस्थान की भूमि प्रस्तावित गौतमबुद्ध कृषि एवं तकनिकी विश्वविद्यालय कुशीनगर को हस्तांतरित करनी चाहिए। पूर्वांचल की मुख्य फसल गन्ना है, लेकिन केवल चार चीनी मिलें चल रही हैं। बंद पड़ी चीनी मिलों को चलाने के लिए पार्टी की तरफ से बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनेश खरवार और संचालन जिला महासचिव सत्येंद्र कुमार पांडेय ने की।
विज्ञापन

इस दौरान हरिहर शमी, अरुण कुमार मिश्र, दिनेश शुक्ल, छेड़ी मिश्र, अनिरुद्ध पांडेय, रामदेव राय, वीरेंद्र तिवारी, अशोक यादव, उमेश, रामनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें