फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मजिस्ट्रेटों की निगरानी में 36 केंद्रों पर हुई प्रयोगात्मक परीक्षा

Tue, 04 Feb 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। यूवी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा आठ फरवरी तक होगी। सोमवार को सीसीटीवी कैमरा व तहसीलवार सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में तीसरे दिन 36 स्कूलों में परीक्षा आयोजित की गई। जिले के 273 परीक्षा केंद्रों पर चल रहे इंटर प्रयोगात्मक परीक्षाओं को निष्पक्ष, नकलविहीन, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से हुई। डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि बीते एक फरवरी को 20 स्कूल, दो फरवरी को 17 स्कूल और सोमवार को 36 स्कूलों में प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित हुई। डीआईओएस ने चार स्कूलों पर पहुंच कर परीक्षा के हकीकत को जाना। उन्होंने बताया कि बोर्ड ने बोर्ड परीक्षा के साथ प्रयोगात्मक परीक्षा का शेड्यूल जारी किया है। प्रयोगात्मक परीक्षा को शुचितापूर्ण व नकलविहीन कराने के लिए सभी तहसीलों को सेक्टर में बांट कर सेक्टर मजिस्ट्रेट कर तैनाती की गई है। उनकी निगरानी में एक फरवरी से प्रयोगात्मक परीक्षा चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें