सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के परिसर में 200 बेड के गर्ल्स हॉस्टल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने एस्टीमेट को देखा और कार्यदायी संस्था से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी प्राप्त किया। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने बताया कि 1778.83 लाख रुपये की लागत से एमबीबीएस की छात्राओं के लिए गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण हो रहा है। निरीक्षण के दौरान प्लिंथ बीम की ढलाई का कार्य प्रगति में पाया गया। डीएम ने निर्माण कार्य में प्रगति लाने के साथ गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय सीमा के अंदर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया उपस्थित रहे।
-
डीएम ने निर्माणाधीन पार्क का किया निरीक्षण
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने नगर पालिका सिद्धार्थनगर के पकड़ी में निर्माणाधीन पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्क में चल रहे निर्माण कार्य को देखा और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिए कि समय सीमा के अंदर समस्त निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराए। डीएम ने पार्क में झूला और एक्सरसाइज उपकरण लगवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अजय कुमार सिंह व संबंधित जेई आदि उपस्थित रहे। संवाद