फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्विक महामारी की रोकथाम में सफाई कर्मियों का त्याग अनुकरणीय

विज्ञापन
NA - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
फ़ोटो है। अमर उजाला ब्यूरो पडरौना। कोरोना वायरस के चलते फैली वैश्विक महामारी के दौरान सफाई कर्मचारियों का त्याग समाज के लिए अनुकरणीय है। हमें इनका अनुकरण कर इनके कार्यों में सहयोग करना चाहिए। ये बातें पूर्व शिक्षक ब्रजनारायन पांडेय ने कही। वे मंगलवार को जगदीशपुरम कालोनी में आयोजित कोरोना वारियर्स के सम्मान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए अन्य प्रमुख लोगों के साथ ही सफाई कर्मचारी भी दिन रात एक कर लोगों की सेवा कर रहे हैं। इसलिए ऐसे योद्धाओं का सम्मान जरूरी है। इसके बाद सुनील, गुलशन, मख्खू, शौकत अली, शोभा देवी, मनिका देवी, रानी देवी, गंगा देवी, रविन्द्र वर्मा आदि को अंग वस्त्र और सैनेटाइजर देकर सम्मनित किया गया। इस दौरान कृष्ण प्रताप सिंह, शफकत सुहैल, वेद प्रकाश मिश्र, जीशान शाकिब, प्रशांत मिश्र, रमेश त्रिपाठी, बशिष्ठ तिवारी, मोहम्मद वसीम, शशांक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें