फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्यांकन केंद्र पर बने क्वारंटीन केंद्र से बीमारी फैलने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो पडरौना। उदित नारायण इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य हो रहा है। लेकिन यहां बने क्वारंटीन सेंटर पर बाहर से आने वाले मजदूरों की भी थर्मल स्कैनिग की जा रहा है। इससे परीक्षकों में कोरोना का संक्रमण होने की आशंका  बना हुआ है। अटेवा के प्रदेश संगठन मंत्री राजीव यादव ने कहा कि शासन ने ग्रीन जोन वाले क्षेत्रों में बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं की मूल्यांकन का निर्देश के बाद परीक्षक मूल्यांकन कार्य में जुटे हुए हैं। लेकिन उदित नारायण इंटर कालेज में बने क्वारंटीन केंद्र पर देश के अन्य प्रदेशों से आने वाले मजदूरों का थर्मल जांच किया जा रहा है। इसके अलावां रात के समय कुछ को मजदूरों को यहां रखा भी गया है। उन्होंने कहा कि जिले में मंगलवार को एक कोरोना संक्रमणित व्यक्ति मिलने से लोगों की चिंता और बढ़ गई है। इससे मूल्यांकन कार्य में लगे परीक्षकों में कोरोना का संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने इसको गंभीरता से लेते हुए स्थिति समान्य होने तक मूल्यांकन कार्य स्थगित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें