फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कच्ची शराब के ठिकानों पर आबकारी टीम ने मारा छापा

Sun, 20 Oct 2024 04:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमगढ़। तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव सलेमगढ़ पैठानी टोला में शनिवार की दोपहर आबकारी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर अरविंद सोनकर की टीम ने पुलिस बल के साथ कच्ची शराब के ठिकानों पर छापा मारा। इस दौरान टीम को मौके से न तो लहन ही मिला और न ही कच्ची शराब की बरामदगी हो सकी। इसके बाद आबकारी व पुलिस टीम खाली हाथ लौट गई।
विज्ञापन

असिस्टेंट कमिश्नर अरविंद सोनकर के साथ आबकारी निरीक्षक तमकुहीराज दिनेश कुमार, चौकी इंचार्ज बहादुरपुर सनी जावला ने पुलिस टीम के साथ सलेमगढ़ पैठानी टोला में कच्ची शराब के ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही टोले में भगदड़ मच गई। कच्ची शराब के धंधे में संलिप्त लोग भी भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें