पडरौना। डीएम कार्यालय में बृहस्पतिवार को विधानसभा वार निर्वाचन नामावालियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की बैठक हुई। इसमें डीएम ने त्रुटि रहित मतदान सूची तैयार करने में कर्मचारियों का सहयोग जरूरी बताया।
डीएम उमेश मिश्र ने कहा कि पार्टी स्तर से एवं प्रशासनिक स्तर से नियुक्त बीएलओ के माध्यम से त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार की जानी है। जिसमेे सभी दलों से सहयोग की अपेक्षा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का कार्य निर्विवाद चुनाव कार्य सम्पन्न कराना है। उसका महत्वपूर्ण कार्य शुद्ध मतदाता सूची है। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ आगामी तिथियों में होने वाले विशेष पुनरीक्षण कार्य लोगों को भी पता चलना चाहिए। इसलिए इसका व्यापक प्रचार प्रसार हो, नियत तिथि पर बीएलओ बूथ पर उपलब्ध रहें। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या आने पर अवगत कराएं।
इस दौरान एडीएम वैभव मिश्र, एसडीएम मोहम्मद जफर, केशवनाथ उपाध्याय, शुकरुल्लाह अंसारी, अनुज कुमार तिवारी, अयोध्या लाल, रामेश्वर कुशवाहा, सुभाष भाष्कर, जहीरुद्दीन आदि मौजूद रहे।