रामकोला। नगर पंचायत कार्यालय में बृहस्पतिवार को विकसित व आत्मनिर्भर भारत 2047 संकल्प पर आधारित संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें कहा कि उत्तर प्रदेश को सशक्त समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बनाने पर चर्चा की गई।
नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता चौधरी ने कहा कि ने कहा कि निकाय अपनी कार्ययोजना में नवाचार को प्राथमिकता दें। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी ने प्रदेश सरकार के बारे में हो रहे कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का भी संकल्प लिया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी संजय तिवारी, सभासद आलोक गुप्ता आदि मौजूद रहे।