फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: राष्ट्रप्रेम की भावना जगाएगा हर घर तिरंगा अभियान

Tue, 05 Aug 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें हर घर तिरंगा अभियान एवं काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी मनाने समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा कर हर घर तिरंगा अभियान की रूप रेखा बनाई गई।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान तीन फेज में मनाई जाएगी। दो से आठ अगस्त तक सभी विद्यालयों की दीवारों व बोर्ड की तिरंगा सजावट, तिरंगा प्रदर्शनी, तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता, तिरंगा राखी बनाने की कार्यशाला, सैनिकों और पुरुष कर्मियों को आभार पत्र, तिरंगा बुनाई और धागे की गतिविधि का आयोजन किया जाएगा।
नौ से 12 अगस्त तक तिरंगा तिरंगा महोत्सव का आयोजन कर सभी विभागों की तरफ से प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जहां सेल्फी बूथ और सेल्फी अपलोड किया जा सकेगा। 13 से 15 अगस्त के सभी शैक्षिक संस्थानों, सरकारी भवनों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कार्यालयों आदि पर तिरंगा लाइटिंग झंडा रोहण शेल्फी अपलोड किया जाएगा। डीएम ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र के प्रति प्रेम, सम्मान का भाव, राष्ट्र के प्रति दायित्वबोध का भाव उत्पन्न करने एवं राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास के परिचित कराने का कार्य सभी को करना होगा।
विज्ञापन

13 से 15 अगस्त के मध्य हर घर तिरंगा अभियान मनाया जाएगा। 15 अगस्त को सभी सरकारी, अर्ध सरकारी कार्यालय, स्कूल और महाविद्यालयों पर झंडारोहण किया जाएगा। उन्होंने इस अभियान में प्रयुक्त होने वाले करीब आठ लाख तिरंगा स्वयं सहायता समूहों की तरफ से आपूर्ति की जाएगी। डीएम ने पुलिस विभाग के पब्लिक एडेस सिस्टम को क्रियाशील करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें