लोटन। ब्लाॅक सभागार में मंगलवार मिशन वात्सल्य योजना के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार को आयोजित किया गया। ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की ओर से बाल संरक्षण मुद्दे पर आयोजित प्रशिक्षण में ट्रेनर रोहित रंजन दूबे ने बताया कि मंत्रालय ने बच्चों के कल्याण और पुनर्वास के लिए मिशन वात्सल्य योजना शुरू की है। इसका लक्ष्य भारत के हर बच्चे के लिए एक स्वस्थ एवं खुशहाल बचपन सुनिश्चित करना, उन्हें अपनी पूर्ण क्षमता का पता लगाने के लिए अवसर प्रदान करना, हर क्षेत्र में विकास के लिए सहायता प्रदान करना, उनके लिए ऐसी संवेदनशील, समर्थनकारी और समकालिक ईको-व्यवस्था स्थापित करना है, जिसमें उनका पूर्ण विकास हो। इस दौरान सहायक ट्रेनर रामशंकर, विजय बहादुर, मुख्य सेविका सरस्वती देवी, साधना देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सत्यरुपा श्रीवास्तव, निशा मौर्या आदि मौजूद रहीं।