फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में होगी उपकरणों की खरीद, सुधरेगी व्यवस्था

Fri, 12 Dec 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय गांगरानी के सभागार में बृहस्पतिवार को विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई। इसमें विद्यालय में वोकेशनल लैब के उपकरण, वाटर कूलर, अलमारी, फोटो काॅपी मशीन की खरीदारी करने का प्रस्ताव पारित कर विद्यालय जाने वाली सड़क चौड़ीकरण कराने के लिए स्थानीय प्रशासन को संस्तुति पत्र भेजने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यालय में शिक्षा के अलावा खेलकूद, स्वच्छता समेत अन्य कार्य सराहनीय हैं। इसे आगे निरंतर बनाए रखना चाहिए।
प्राचार्य उमेश पांडेय ने शैक्षिक सत्र 2026-27 से कक्षा आठवीं में एक अतिरिक्त सेक्शन शुरू करने, विद्यालय विकास निधि से छात्रों के उपयोग के लिए तीन वाटर कूलर, पांच अलमारी, एक फोटो कॉपी मशीन, वोकेशनल लैब के लिए 2,50,000 रुपये से उपकरण खरीदने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन

इसे सर्व सम्मति से स्वीकृत दी गई। इसके अलावा होरलापुर से गांगरानी गांव तक विद्यालय मार्ग चौड़ीकरण एवं गड्ढों के सुधार और विद्यालय में शहरी फीडर (रवींद्रनगर धूस) से विद्युत कनेक्शन देने के लिए कार्रवाई करने की संस्तुति भेजने का निर्णय लिया गया। इस दौरान राजीव कुमार मल्ल, बृजेश मिश्र, वंदिता श्रीवास्तव, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें