फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तमकुहीराज के मुख्य बाजार में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक, बदला रूट

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहार में जाम की समस्या से निजात के लिए पुलिस उठाया कदम
विज्ञापन

तमकुहीराज। त्योहारी सीजन में कस्बे को जाम से राहत दिलाने के लिए पुलिस ने नई यातायात व्यवस्था लागू की है। शनिवार सुबह से मुख्य बाजार में भारी वाहनों के प्रवेश पर रात 10 बजे तक प्रतिबंध लगा दिया गया है। सेवरही और हाईवे की ओर जाने वाले भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

नगर पंचायत तमकुहीराज में ओवरब्रिज चौराहे से तरया मोड़ तक अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। हाईवे की सर्विस लेन पर सवारी वाहनों के खड़े रहने से भी लोगों को परेशानी होती है। बृहस्पतिवार को जाम में मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस करीब आधे घंटे तक फंसी रही। वहीं, शुक्रवार दोपहर बाद कस्बे से गुजर रहे एसडीएम तमकुहीराज का सरकारी वाहन भी मुख्य ओवरब्रिज चौराहे पर जाम में फंस गया। काफी मशक्कत के बाद उसे दूसरे रास्ते से गंतव्य तक भेजा गया।
विज्ञापन


लगातार जाम की समस्या को देखते हुए शनिवार को पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया। मुख्य बाजार से सेवरही की ओर जाने वाले भारी वाहन हाईवे के रास्ते लतवा बाजार से मुख्य पश्चिमी नहर मार्ग होते हुए तरया मोड़ और सेवरही की ओर जाएंगे। वहीं, सेवरही से हाईवे की ओर जाने वाले भारी वाहन तरया मोड़ से चखनी चौराहा होते हुए हाईवे पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने बताया कि त्योहारी सीजन में कस्बे में लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। जाम से निजात दिलाने के लिए अस्थायी रूप से मुख्य बाजार में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। उन्हें वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है। व्यवस्था का कड़ाई से पालन कराने के लिए मुख्य ओवरब्रिज चौराहे और तरया मोड़ पर अलग-अलग पुलिस टीमों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें