फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान करने के लिए सभी वर्ग में रहा उत्साह

विज्ञापन
कप्तानगंज नगर पंचायत के बूथ सं.144 पर पहली बार मतदान करती जिवरा खातून। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
मतदान करने के लिए सभी वर्ग में रहा उत्साह
विज्ञापन

मतदान के दिन युवा, किसान, बुजुर्ग और महिलाओं की बूथों पर रही भीड़
पडरौना। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए बृहस्पतिवार को जिले में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ। युवा, बुजुर्ग, महिला समेत सभी वर्ग के लोगों में उत्साह दिखाया। युवा रोजगार और किसान समेत अन्य लोग विकास के मुद्दे पर गंभीर दिखे। इन लोगों ने कहा कि संविधान की तरफ से देश के लोगों को मतदान के जरिए सरकार चुनने का अधिकार मिला है, इसलिए सभी लोगों को मतदान के महापर्व में शामिल होकर मतदान करना चाहिए। सबसे अधिक उत्साह पहली बार वोट देने पहुंचे युवक और युवतियों में दिखा।
जिले में अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट और मेडिकल कॉलेज की स्थापना से विद्यार्थियों में प्रसन्न्ता है। जीव विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए तो मेडिकल कॉलेज की स्थापना कर दी गई है, लेकिन जिले के गणित विद्यार्थियों के लिए कोई इंजीनियरिंग कॉलेज अब तक नहीं बन सका है। नई सरकार को जिले में एक इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना के लिए विचार करना चाहिए। पहली बार मतदान करने पर गर्व महसूस हो रहा है।
विज्ञापन

वैष्णवी जायसवाल, पडरौना
पहली बार मतदाता सूची में नाम आने के दिन से ही वोट देने के लिए मन में उपजा उत्साह आज समाप्त हुआ। संविधान की तरफ से सरकार चुनने का मौका मिला है। मतदान करने के बाद खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।
सौम्या जायसवाल, पडरौना
लोकतांत्रिक देश में मतदान के जरिए देश की जनता सरकार चुनती है। पहले बड़े-बुजुर्गों से मतदान की बात सुनकर मन में वोट देने की जिज्ञासा होती थी। आज मतदान देकर मन की सभी जिज्ञासाएं शांत हो गईं। म
नजमुन्निशा, जंगल बनवीर
मन में प्रसन्नता है। संविधान ने उन्हें मताधिकार का मौका दिया। अब हर चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करूंगी।
निधि मिश्रा, मठीया उफ अकटहां
युवाओं को बेहतर शिक्षा और रोजगार के अवसर मिलने चाहिए। उम्मीद है कि नई सरकार युवाओं के भावनाओं को ध्यान रखेगी।
अमीषा सिंह, लोहेपार
लोकतंत्र के महापर्व में पहली बार भागीदारी कर बेहद उत्साहित हूं। लोकतंत्र की सुरक्षा और मजबूती के लिए युवाओं का मतदान बेहद अहम है।
अंशिका तिवारी, कोरेया
पहली बार मताधिकार का प्रयोग किया है। लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी कर बेहद खुशी मिली है। वोट देते हुए देश और संविधान के प्रति युवाओं की जिम्मेदारी का भी अहसास हुआ।
सुमन कुशवाहा, कोरेया
पहली बार मतदान करने का अहसास बेहद सुखद रहा। मतदान लोकतांत्रिक व्यवस्था की शक्ति है। वोट के माध्यम से देश की प्रजातांत्रिक प्रणाली का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हूं।
निशा गौड़, सरिसवां
युवाओं पर देश का भविष्य निर्भर करता है। मैंने योग्य जनप्रतिनिधि और सुशासन के लिए मताधिकार का प्रयोग किया है। पहली बार मतदान करने के बाद अच्छा लग रहा है।
प्रियंजली यादव, श्रीराम पट्टी
मुझे खुशी है कि सरकार बनाने में मेरा भी योगदान रहेगा। शिक्षा गुणवत्तापरक हो, छात्रों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिले। पढ़े-लिखे युवाओं को रोजगार दिया जाए।
नेहा सिंह, सोंदिया बुजुर्ग
सभी युवाओं को जिम्मेदारी के साथ नागरिक होने का फर्ज अदा करना चाहिए। अब जो सरकार बनेगी, उसे चाहिए वह युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएं।
आकृति दूबे, श्रीराम पट्टी
मतदान प्रत्येक भारतीय का अधिकार है। इस अधिकार को जिम्मेदारी के साथ देश के सभी लोगों को निर्वहन करना चाहिए। अपने मताधिकार का प्रयोक करने के बाद गर्व की अनुभूति हो रही है। सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

डॉ. वैभव ज्योति श्रीवास्तव, पडरौना
महिलाओं को देश की आधी आबादी कही जाती है। ऐसे में अन्य कार्यों के साथ मजबूत राष्ट्र की स्थापना के लिए सभी महिलाओं को आगे आना चाहिए।
दीपाली सिन्हा, पडरौना
मुस्लिम महिलाओं ने भी उत्साह के साथ किया मतदान
गुरवलिया बाजार लोकतंत्र के महापर्व में हर वर्ग और समुदाय के लोगों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की। क्षेत्र के सोंदिया बुजुर्ग, गांगीटीकर, तिरमासाहुन आदि गांवों में मुुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी जमकर मताधिकार का प्रयोग किया। मुस्लिम महिलाओं में भी उत्साह देखा गया। क्षेत्र में बने पोलिंग बूथ में सुबह से शाम तक बारी-बारी से मुस्लिम महिलाएं वोट डालने आईं। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि एक-एक वोट आदर्श सरकार के निर्माण में बेहद जरूरी है। वोट की शक्ति से ही हम समाज को सही दिशा में ले जाने और प्रदेश व देश के विकास में अपने योगदान दे सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें