लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के मिश्रौली पगार स्थित शिव शक्ति मंदिर में सात दिवसीय श्रीरुद्र महायज्ञ एवं श्रीशिव महापुराण कथा में रविवार को कथा व्यास राजीव नयन ने शिवलिंग शिवपुराण की कथा सुनाई।
शिव शक्ति मंदिर परिसर में सुबह हवन किया गया। इसके बाद शाम को कथा व्यास राजीव नयन ने बताया कि प्रयागराज में संगम तट पर सप्त ऋषियों की एक सभा हुई, जिसमें एक शिवलिंग की स्थापना की गई। इस तरह धरती पर यह पहली बार शिवलिंग की स्थापना की गई थी। इस दौरान उयदभान पांडेय, नर्वदेश्वर पांडेय, संदीप आदि मौजूद रहे।