पडरौना। शहर में किसी काम से आई एक महिला को ठग अपनी बातों में उलझाकर बस स्टेशन के तरफ ले गए और उसका गहना और तीन हजार रुपये ले लिया। पीड़ित महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से जालसाजों की पहचान करने में पुलिस जुटी है।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मेहदिया सेमरा गांव की रहने वाली जगदंबा पांडेय 15 अक्तूबर को पडरौना बाजार करने आई थी। सुभाष चौक पर दो लोग आए और अपनी बातों में उलझाकर बस स्टेशन की तरफ ले गए। गले से सोने की चेन, सोने की अंगूठी, सोने की कान की बाली और तीन हजार रुपये लेकर फरार हो गए।
कोतवाल हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है। ठगों की पहचान के लिए दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज देखा जा रहा है। संवाद