फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बुद्ध मंदिर मार्ग पर हटाया अतिक्रमण, दुकानदार से झड़प

Sun, 29 Mar 2026 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
बुद्ध मंदिर मार्ग पर अतिक्रमण हटवाने के दौरान एसडीएम डॉ संतराज सिंह और सीओ कुंदन सिंह। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कसया। बुद्धनगरी में प्रस्तावित तीन दिवसीय इंटरनेशनल बुद्धिस्ट काॅन्क्लेव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को बुद्ध मंदिर मार्ग के दोनों किनारों पर व्यापक सफाई अभियान चलाया गया और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। नगरपालिका की टीम ने मार्ग के किनारे स्थित दुकानों के ऊपर लगे निर्धारित आकार से बड़े होर्डिंग और बैनर हटवाए। इस दौरान फुटपाथ पर सब्जी बेच रहे एक दुकानदार और नगरपालिका कर्मचारियों के बीच तीखी झड़प भी हो गई। बताया जाता है कि दो वेंडर जोन बनाए जाने के बावजूद संबंधित दुकानदार फुटपाथ पर ही दुकान लगाए था। प्रशासन के अनुसार, पांच दिन पूर्व ही सभी दुकानदारों को निर्धारित स्थानों पर ही दुकान लगाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन निर्देशों का पालन न होने पर पुलिस बल के साथ कार्रवाई करनी पड़ी। अधिकारियों का कहना है कि बुद्ध मंदिर मार्ग को आकर्षक और सुव्यवस्थित किया जा रहा है, ताकि काॅन्क्लेव के दौरान देश-विदेश के पर्यटकों को बेहतर व्यवस्था मिल सके।
विज्ञापन

एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल ने बताया कि बार-बार निर्देश देने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद नगरपालिका की सूचना पर प्रशासन को मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि मार्ग के सुंदरीकरण में स्थानीय लोगों का सहयोग जरूरी है।
इस दौरान तहसीलदार धर्मवीर सिंह, सीओ कुंदन सिंह, ईओ अंकिता शुक्ला, एसएचओ आशुतोष सिंह, एसआई सुजीत पांडेय, बृजेश मणि त्रिपाठी, नीलेश रंजन राव, शैलेंद्र दूबे, सभासद केशव सिंह, रामाधार यादव, हरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें