फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमवलिया चौराहे पर फोरलेन के किनारे से दुकानों को हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमवलिया चौराहे पर फोरलेन के किनारे से दुकानों को हटवाया
विज्ञापन

कसया। फोरलेन स्थित प्रेमवलिया चौराहे के पास एनएचएआई की टीम ने बुधवार को प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण हटवाया। स्थानीय दुकानदारों ने टीम से कार्रवाई रोकने के लिए अनुरोध किया, लेकिन पुलिस ने दुकानदारों को समझाकर कार्रवाई पूरी कराई।
विज्ञापन

प्रेमवलिया चौराहे के वशिष्ठ राय, अजय राय, धर्मेंद्र और विकास समेत कई लोगों को एनएचएआई ने सड़क की जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिया था। इसके लिए राजस्व टीम ने पैमाइश कर सीमांकन भी किया था। एनएचएआई के एक अधिकारी ने बताया कि अतिक्रमण के चलते यह चौराहा डेंजर जोन बना हुआ था। इसके लिए एक माह पूर्व अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिया गया था। इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा था। बुधवार की सुबह एनएचएआई की टीम ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोहरा की अगुवाई में जेसीबी से दुकानों को तोड़ना शुरू किया तो दुकानदारों ने सामान निकलने के लिए समय मांगा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने दो घंटे का समय दिया। मोहलत समाप्त होते ही कुछ दुकानें व प्राथमिक विद्यालय की चारदीवारी को ध्वस्त करा दिया गया। अजय राय व विकास ने प्रशासन से कुछ दिनों की मोहलत मांगी, जिससे इनकी दुकान नहीं हटी।
विज्ञापन

इस मौके पर तहसीलदार दीपक गुप्ता, एसआई रामचंद्र यादव, गौरव वर्मा, लेखपाल बृजेश मणि, हरिशंकर सिंह, श्रीनिवास सिंह, सन्नी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें