फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: राजस्व और पुलिस की मौजूदगी में हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
हिरनही गांव में अवैध अतिक्रमण को हटते जेसीबी।संवाद
विज्ञापन
-जटहा बाजार थाना क्षेत्र के हिरनही गांव में बुधवार को बैनामा की जमीन से हटाया गया कब्जा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के हिरनही में बुधवार को एसडीएम पडरौना के आदेश पर नायब तहसीलदार विशाल दत्त त्रिपाठी की देखरेख में राजस्व कर्मियों ने एक व्यक्ति की बैनामे की जमीन से अतिक्रमण को पुलिस की मौजूदगी में हटवा दिया। अवैध कब्जाधारी की झोपड़ी को स्वयं हटवा लेने के लिए प्रशासन ने समय दिया है।
हिरनही में सुप्रिया कुशवाहा पत्नी शैलेश कुशवाहा ने वर्षों पहले 68 डिस्मिल जमीन का बैनामा कराया। इसमें करीब ढाई कट्ठा पर गांव के एक व्यक्ति ने झोपड़ी डालने के अलावा खर-पतवार, ईंट आदि रखकर कब्जा कर लिया। सुप्रिया ने कई बार जमीन से कब्जा हटवाए जाने को लेकर बातचीत की, लेकिन उसकी ओर से विवाद किया जाने लगा। इसको लेकर न्यायालय एसडीएम पडरौना के यहां वाद दाखिल किया। 21 जून को जमीन से कब्जा हटाए जाने का आदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को नायब तहसीलदार विशाल दत्त त्रिपाठी की उपस्थिति में कानूनगो सर्किल खिरकिया एवं कानूनगो जटहा सर्किल अशोक सिंह व लेखपाल अरविंद आर्य समेत अन्य लेखपालों ने पुलिस की मौजूदगी में जमीन से कब्जा हटवाया। हालांकि, कब्जाधारी की मूल झोपड़ी, जिसमें भोजन आदि की बंदोबस्ती थी, उसे हटाने के लिए समय निर्धारित कर प्रशासन ने इस शर्त पर मोहलत दी कि निर्धारित समय में झोपड़ी नहीं हटाने की स्थिति में तहसील प्रशासन स्वयं हटाने के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें