फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नारायणी नदी में किशोर का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपराघाट। घर से लापता किशोर की लाश बुधवार की शाम खलवा टोला के समीप नारायणी नदी में मिली। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि पुलिस इस मामले में गुमशुदगी दर्ज की है।
विज्ञापन

सेवरही थाना क्षेत्र के तिवारी पट्टी गांव निवासी गोरख गोसाई के 12 वर्षीय बेटा 22 जून को लापता हो गया। पूरे दिन परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला, तो सेवरही पुलिस ने सूचना के आधार पर गुमशुदगी दर्ज की। बुधवार की शाम किशोर की लाश तरायासुजान थाना क्षेत्र के नारायणी नदी में चैनपट्टी खलवा टोला के पास मिली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि किशोर का शव नदी में मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह मालूम होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें