फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सिचाई विभाग की जमीन में अवैध रूप से पक्का निर्माण

Fri, 09 Jun 2023 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ खंड के कर्मचारियों को धारदार हथियार लेकर दौड़ाने के मामले में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

एसडीओ की तहरीर पर खड्डा थाने की पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। सिंचाई विभाग की जमीन में अवैध रूप से पक्का निर्माण करने व रोकने गए बाढ़ खंड के कर्मचारियों को धारदार हथियार लेकर दौड़ाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई सहायक अभियंता की तहरीर पर की है। आरोपी पिता-पुत्र सहित तीन लोगों के विरुद्ध लोक संपत्ति क्षति निवारण सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

बाढ़ खंड के एसडीओ मनोरंजन चौधरी ने खड्डा थाने में तहरीर देकर बताया कि भैसहां में सिचाई विभाग की जमीन पर गांव के रामबेलास यादव, उसका पुत्र संजय तथा फूलबदन पक्का निर्माण कर रहे हैं। जब इसे रोकने के लिए बाढ़ खंड के जिलेदार रमापति दुबे व सींचपाल गए तो उन्हें गाली देते हुए धारदार हथियार लेकर मारने के लिए दौड़ पड़े। कर्मचारियों ने किसी तरह जान बचाई।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पुलिस ने रामबेलास यादव, संजय यादव और फूलबदन यादव के विरुद्ध लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की धारा 3 व 5, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, सरकारी कर्मचारी को भयभीत करने, गाली देने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि जिलेदार ने इस प्रकरण की जानकारी एसडीएम सहित विभागीय अधिकारियों की दी थी। एसडीएम ने पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने को कहा था। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा ने बताया कि एसडीओ की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीनों की तलाश चल रही है। मौके पर कार्य करने से रोक दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें