फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिना सूचना के दो दिन से अनुपस्थित दो सफाई कर्मी निलंबित

Fri, 09 Jun 2023 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डीपीआरओ ने की आरआरसी सेंटर और नाली की जांच पुरैनी के सचिव को चेतावनी और सिकटिया के सचिव का रोका वेतन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। मोतीचक ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांवों में स्वच्छ भारत मिशन फेस-दो के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का शुक्रवार को डीपीआरओ ने निरीक्षण किया। इसमें बिना सूचना दिन से अनुपस्थित चल रहे लक्ष्मीपुर गांव दो सफाई कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। इसके अलावा पुरैनी गांव के सचिव को फटकार लगाई तथा सिकटिया के सचिव का वेतन रोक दिया।
डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी शुक्रवार को सबसे पहले लक्ष्मीपुर गांव पहुंचे। उन्होंने गांव में बने आरआरसी सेंटर के अलावा गांव में बनी नाली समेत अन्य विकास कार्य और गांव की साफ-सफाई व्यवस्था की जांच की। इस गांव में तैनात दो सफाई कर्मी बीते दो दिन से अनुपस्थित मिले। इन सफाई कर्मचारियों का उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर नहीं था। इसको गंभीरता से लेते हुए डीपीआरओ ने तत्काल प्रभाव से इन दोनों सफाई कर्मचारियों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वे पुरैनी और सिकटिया गांव पहुंचे। पुरैनी गांव में जगह-जगह गंदगी पसरी देख डीपीआरओ ने गांव के सचिव को पटकार लगाई, जबकि सिकटिया गांव बड़े पैमाने पर गंदगी मिली, जिस पर सचिव का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
इस दौरान अनवारूल सिद्दीकी, समरजीत सिंह, ओपी सिंह, बंटी गुप्ता, अंजली सिंह, अकमल हुसैन, जमीरूदीन सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें