फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बंजर की भूमि से हटवाया अतिक्रमण

Wed, 30 Aug 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पडरौना। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र की ग्राम सभा खोठ्ठा में बंजर भूमि पर हुए अतिक्रमण को मंगलवार को प्रशासन ने हटवाया। यहां पानी टंकी का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

गांव के एक व्यक्ति ने इस बंजर की भूमि पर अतिक्रमण कर लिया था। ग्राम प्रधान प्रवीण सिंह ने इस पर पानी टंकी के निर्माण लिए भूमि चिह्नित किया था। वहां हुए अतिक्रमण हटवाने गए तो उन्हें विरोध झेलना पड़ा था। ग्राम प्रधान ने इस भूमि की पैमाइश की मांग की थी। इसको गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार धर्मवीर सिंह, प्रभारी कानूनगो रामानंद प्रसाद, वरिष्ठ लेखपाल हरिशंकर सिंह, हलका लेखपाल सुनीता सिंह आदि ने मंगलवार को भूमि की पैमाइश कर अतिक्रमण हटवा दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रवीण सिंह, मनीष राय, जयशंकर, अजीत पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें