फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कुशीनगर में पुलिस और पशु तस्करों में मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

Wed, 10 May 2023 10:21 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

पुलिस ने मौके से चार गोवंशीय पशु, एक पिकअप और 2 तमंचा बरामद किया है। बताया जा रहा है कि गोवंशीय पशुओं को वध के लिए पिकअप से बिहार प्रांत ले जा रहे थे। इस मुठभेड़ में कई थानों की पुलिस शामिल रही।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में तस्कर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में लतवाचट्टी स्थित नहर के पास बुधवार सुबह पशु तस्करों और पुलिस में मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से दो तस्कर घायल हो गए। पुलिस ने दो घायलों सहित तीन को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से चार गोवंशीय पशु, एक पिकअप और 2 तमंचा बरामद किया है। बताया जा रहा है कि गोवंशीय पशुओं को वध के लिए पिकअप से बिहार प्रांत ले जा रहे थे। इस मुठभेड़ में कई थानों की पुलिस शामिल रही।

पुलिस की गोली से घायल  पशु तस्कर तरयासुजान थाना के क्षेत्र के ही निवासी हैं। एक तस्कर तमकुहीराज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। घायल तस्करों को संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें