फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से किया मंत्रमुग्ध

Sun, 12 Apr 2026 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
मगडीहा उच्च विद्यालय में छात्रों को पुरस्कृत करते प्रधानाध्यापक।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। क्षेत्र के गांव मगडीहा स्थित पीएमश्री उच्च विद्यालय परिसर में शनिवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक मंत्री विजय कुशवाहा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के भीतर छीपी प्रतिभा निखाकर सामने लाते हैं, जिससे उनका सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों में अधिक से अधिक छात्रों को प्रतिभाग करने के लिए प्रेरिवत किया। कार्यक्रम को प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री धर्म प्रकाश पाठक, एआरपी त्रिपुरारी नाथ मिश्र, प्रवीण शुक्ल, दिलीप कुमार, एआरपी विनोद सिंह आदि ने संबोधित किया। इसके बाद राष्ट्रीय आय आधारित परीक्षा में चयनित छात्रा अंशिका पटेल और वार्षिक परीक्षा में विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष कौशल मिश्रा और संचालन हरेकृष्ण पांडेय ने किया। अंत में प्रधानाध्यापक विजय प्रकाश तिवारी ने सभी के प्रति आभार जताया।
इस दौरान जय प्रकाश मणि, पंकज राय, अंजनी नंदन द्विवेदी, धनंजय पांडेय, मनोरमा त्रिपाठी, दीपक दुबे, नसरीन जहां, त्रियुगी सिंह, पुनीत सिंह, ज्योति सिंह, शैलेंद्र तिवारी, प्रमोद आजाद, अग्रज त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें