फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसेफेलाइटिस से दो बच्चियों की मौत

Tue, 20 Oct 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। चुड़ीहारी टोले में इंसेफेलाइटिस के चपेट में आने से एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत हो गई, जबकि तीसरी गंभीर रूप से पीड़ित बताई जा रही है।
विज्ञापन

बच्चियों की मौत से गांववाले बीमारी को लेकर आशंकित हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इस बात की जानकारी नहीं है।
दुदही गांव के चुड़ीहारी टोला निवासी सोनू की छह वर्षीया बेटी अंशू 12 अक्टूबर को प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने गई थी। वहां उसको तेज बुखार हो गया तो परिवार के लोग उसे घर ले आए।
घर आते ही अंशु को बुखार के साथ शरीर में अकड़न और तेज दर्द होने लगा तो उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
मेडिकल कॉलेज में इंसेफेलाइटिस से पीड़ित होने की पुष्टि हुई। इलाज के दौरान अंशु की मौत हो गई। परिवार के लोग अभी एक बच्ची की मौत से उबरे ही नहीं थे कि दूसरी बेटी प्रिया चार वर्ष सोमवार को इसी बीमारी की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह प्रिया की भी मौत हो गई। शव लेकर अभी लोग घर पहुंचे ही थे कि तीसरी बेटी भी बीमारी की चपेट में आ गई। उसका इलाज कसया स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
इस संबंध में दुदही सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर एके पांडेय का कहना है कि डाक्टरों की टीम भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें