पिपरा बाजार। बुधवार की सुबह मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान आठ वर्षीय अशफाक की इंसेफेलाइटिस मौत हो गई। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक में सिरसिया कला गांव के बसंतपुर टोले पर एक सप्ताह में इंसेफेलाइटिस से तीसरे मासूम की मौत हुई है।
बसंतपुर टोले में नियामत का बेटा अशफाक दस दिनों से बुखार से पीड़ित था। परिवार के लोगों ने कप्तानगंज में इलाज कराया और फिर डॉक्टर की सलाह पर मेडिकल कॉलेज ले गए।
बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई। बीते पांच नवंबर को इसी टोले के क्यामुद्दीन की छह वर्षीया बिटिया शारजहां इंसेफेलाइटिस की वजह से दम तोड़ दी थी और नौ नवंबर को उनकी तीन वर्षीया बेटी जोहरा की भी मौत हो गई।