फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एंबुलेंस में ईएमटी ने कराया प्रसव

Tue, 12 Sep 2023 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। प्रसव के लिए एंबुलेंस से सीएचसी लाई जा रही थी। उसी दौरान महिला की प्रसव वेदना बढ़ गई। वहां मौजूद ईएमटी ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित प्रसव कराया। जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

खड्डा क्षेत्र के मदनपुर सुकरौली गांव निवासी निवासी गुलाबी देवी (28) को रविवार की देर रात प्रसव पीड़ा होने लगी। उन्हें एम्बुलेंस से सीएचसी तुर्कहा लाया जा रहा था। रास्ते में ही महिला की स्थित बिगड़ गई। इसे देख वहां मौजूद ईएमटी सत्येंद्र चौधरी ने चालक सुरेंद्र कुमार से एंबुलेंस से रुकवाकर आशा मनोरमा देवी के सहयोग से वाहन में ही सुरक्षित प्रसव करा दिया। इसके बाद उन्हें सीएचसी लेकर आए, जहां डाॅक्टर ने परीक्षण किया। अब जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें