फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झिझक छोड़ें, मासिक धर्म पर खुलकर करें बात : डाॅ. पूनम

Tue, 12 Sep 2023 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
झिझक छोड़ें, मासिक धर्म पर खुलकर करें बात : डाॅ. पूनम
विज्ञापन

पडरौना। किशोरियां ही मातृ शक्ति का रूप हैं। वर्तमान की किशोरियां ही भविष्य में मां बनती हैं। यदि समाज की किशोरियां स्वस्थ रहेंगी, तभी वह मां बन सकेंगी। इसी के साथ मासिक धर्म पर घर में और बाहर बात करना बहुत जरूरी है। तभी इससे जुड़ी भ्रांतियां दूर हो सकेंगी।
विज्ञापन

ये बातें दुदही सीएचसी की एमओ डाॅ. पूनम यादव ने कहीं। वे सोमवार को रकबा दुलमापट्टी स्थित प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर भगवानपुर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर व जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि पौष्टिक व सुपाच्य भोजन करें, निजी अंगों की सफाई, छह घंटे के अंतराल पर सेनेटरी नैपकिन बदलने, शौच आदि के लिए स्वच्छ स्थान का प्रयोग करने, पुराने व गंदे कपड़े का प्रयोग नहीं करने, साफ बिस्तर व शरीर में दर्द होने पर गर्म पानी से नहाने जैसी सावधानी बरतने की सलाह दी। डाॅ. सुभाष यादव ने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही से हेपेटाइटिस बी, सर्वाइकल कैंसर, योनी संक्रमण जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इसके बाद किशोरी छात्राओं को नि:शुल्क सेनेटरी पैड वितरित कर जूनियर कक्षा के 36 छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापक विमलेश प्रताप सिंह, धनंजय मिश्र, नन्हे प्रसाद, ब्रजेश सिंह, नीतू यादव, अनीता कुशवाहा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें