कप्तानगंज। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ कप्तानगंज इकाई की तरफ से बुधवार को बीडीओ को मांग पत्र सौंपा गया। इसमें ग्राम रोजगार सेवकों ने डिजिटल क्रॉप सर्वे से ड्यूटी हटाने की मांग की। ग्राम रोजगार सेवकों की तरफ से बीडीओ अमरनाथ पांडेय को दिए गए मांग पत्र में कहा कि ग्राम सेवकों को ड्यूटी निर्वाचन आयोग की तरफ से सामान्य निर्वाचन में बीएलओ के रूप में लगाई गई है।