फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 को आईटीआई परिसर में लगेगा रोजगार मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
16 को आईटीआई परिसर में लगेगा रोजगार मेला
विज्ञापन

पडरौना। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए 16 अगस्त को आईटीआई परिसर पडरौना में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि जिला सेवा योजन कार्यालय और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कुशीनगर के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय मेला लगेगा। इसमें निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। कंपनी के प्रतिनिधि योग्यता के अनुसार स्टोर मैनेजर, सुपरवाइजर, रिसेप्शनिस्ट सहित अन्य पदों के लिए आवेदकों से साक्षात्कार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजगार मेेले में इंटर पास 18 से 35 आयु के अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर लॉगइन करके रजिस्ट्रेशन कराना होगा। केवल ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी ही रोजगार मेले में प्रतिभाग कर पाएंगे। मेले में शामिल होने के लिए आवेदकों अपने सभी शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, फोटो, बॉयोडाटा सहित सुबह 10 बजे परिसर में पहुंचना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें