फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट लगाने की आदत डालें पुलिसकर्मी, वरना होंगे लाइनहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
हेलमेट लगाने की आदत डालें पुलिसकर्मी, वरना होंगे लाइनहाजिर
विज्ञापन

पडरौना। कुशीनगर जिले में बिना हेलमेट लगाए बाइक चलाने वाले पुलिसकर्मियों की मुश्किल बढ़ेगी। उनका चालान काटकर जुर्माना वसूलने के निर्देश एसपी धवल जायसवाल ने दिए हैं। एसपी ने कहा कि सभी पुलिसकर्मी हेलमेट पहनकर ही बाइक चलाएं। बिना हेलमेट लगाए बाइक चलाने वाली तस्वीर और वीडियो वायरल होने पर पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। कहा कि बार-बार चालान की जद में आने वाले पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर किया जाएगा।
जिले में कई पुलिसकर्मी बिना हेलमेट लगाए बाइक चलाते हैं। चेकिंग के दौरान अक्सर ऐसे मामले दिखते हैं। जांच के दौरान आमजन यह तर्क देते हैं कि पुलिसकर्मी खुद हेलमेट नहीं लगाते हैं। वहीं, आम लोगों का चालान काटकर जुर्माना वसूला जाता है। इस दौरान बदसलूकी की शिकायतें भी सामने आती हैं। ऐसे मामलों की शिकायत पहुंचने पर एसपी ने कहा है कि बाइक चलाते समय सभी पुलिसकर्मियों के लिए हेलमेट लगाना अनिवार्य होगा। थाने में तैनात सभी पुलिसकर्मी हेलमेट लगाकर ही बाइक चलाते हैं, यह संबंधित थानेदार सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन

इस अभियान की शुरूआत पिछले हफ्ते में की गई थी। शुरूआती दिनों में हुई जांच में छह दरोगा समेत 18 पुलिसकर्मी बिना हेलमेट लगाए बाइक चलाते हुए पकड़े गए थे। उन सभी का चालान काटकर जुर्माना वसूलने की कार्रवाई हुई। इनमें खड्डा में तैनात चार दरोगा व चार सिपाही, विशुनपुरा थाने में तैनात दो दरोगा समेत 10 पुलिसकर्मियों के वाहनों का चालान काटकर जुर्माना वसूला गया था। उसके बाद भी सामने आया कि अधिकांश पुलिसकर्मी लापरवाही बने हैं। इस लिए एसपी ने अब सख्ती के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों को अनिवार्य रूप से यातायात नियमों का पालन करना है। जब वह खुद ट्रैफिक नियम मानेंगे, तभी दूसरों को प्रेरित कर सकेंगे। इस लिए ये निर्देश दिए गए हैं। इससे लोगों में जागरूकता आएगी। बिना हेलमेट पहने बाइक चलाते पकड़े जाने पर सख्ती बरती जाएगी। कई बार चालान कटने पर पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर कर दिया जाएगा।
- धवल जायसवाल, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें