फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नेबुआ नौरंगिया में रोजगार मेले का आयोजन, 334 युवाओं का चयन

Fri, 12 Jun 2026 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा (कुशीनगर)। विकास खंड नेबुआ नौरंगिया के अंतर्गत नौरंगिया ग्राम सभा स्थित सरस्वती देवी महाविद्यालय में रोजगार मेला एवं महाभर्ती अभियान का आयोजन किया गया। क्षेत्र और आसपास के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। मेले में 560 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। योग्यता और साक्षात्कार के आधार पर विभिन्न पदों के लिए 334 युवक-युवतियों का अंतिम रूप से चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को मौके पर ही ऑफर लेटर और जॉइनिंग लेटर वितरित किए गए, जिससे युवाओं में भारी हर्ष और उत्साह देखा गया।
पीएफ और आवास की मिलेगी सुविधा : इस अवसर पर ईयू ग्रुप के चेयरमैन विजय प्रताप सिंह ने प्री-इंटरव्यू सेशन को संबोधित करते हुए कहा कि चयनित नौजवानों को न्यूनतम दर पर भोजन व आवासीय व्यवस्था के साथ-साथ इंश्योरेंस (बीमा) की सुविधा भी दी जाएगी। इसके अलावा सरकार के नियमानुसार वेतन में पीएफ (प्रोविडेंट फंड) की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन

मुख्य संयोजक पवन दूबे ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास और खड्डा क्षेत्र के परिवारों की समृद्धि हमारे कार्यशील युवाओं की लगन, तत्परता और कठिन परिश्रम पर निर्भर करती है। जब युवाओं को रोजगार मिलेगा और घरों की आमदनी बढ़ेगी, तो लोगों की क्रय शक्ति में सुधार होगा। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को सीधा बल मिलेगा। 01 जुलाई को पुनः वृहद रोजगार मेला एवं महाभर्ती अभियान का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें